फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी 31 मई को राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में राजमाता अहिल्याबाई होलकर सेना के तत्वाधान में 31 मई को प्रभात ढाबा मुराहास कन्हैया से लेकर सेन्ट्रल जेल होते हुए अभिमन्यु शूटिंग अकादमी तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर होलकर सेना के सिपाही गांव-गांव गली-गली जाकर रैली को सफल बनाने के लिए जनता जनार्दन से अपील कर रहे। होलकर सेना के जिला उपाध्यक्ष डॉ0 राहुल पाल ने युवाओं से अपील की है कि शोभायात्रा में भाग लेकर यात्रा को सफल बनाये। इस मौके पर रजनेश पाल, अभिषेक पाल, योगेश पाल, इशू पाल, रमन पाल, मोनू पाल, इंद्रजीत पाल, जयदेव पाल, अतिन पाल, आलोक पाल, सुबोध पाल आदि मौजूद रहे।
अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निकाली जायेगी शोभायात्रा
