फर्रुखाबाद,समृद्धि न्यूज। आगे जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हेल्पर की मौत हो गयी, जबकि चालक घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रामपुर के सोहरा राजा नगर निवासी 35 वर्षीय भूरा पुत्र राजन ट्रक चालक 28 वर्षीय सोहेब अली निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड के साथ हेल्पर का काम करता था। वह महाराष्ट्र से केला भरकर रुद्रपुर जा रहा था, तभी थाना मऊदरवाजा के बघार के निकट सोहेब के ट्रक का प्रेशर खराब हो गया। जिससे उसका ट्रक तेज रफ्तार के साथ आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। जिसमें परिचालक भूरा की मौत हो गयी, जबकि चालक सोहेब घायल हो गया।
आगे जा रहे ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, हेल्पर की मौत, चालक घायल
