फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद से चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकरी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बीबीगंज निवासी 36 वर्षीय लालू पुत्र रामदत्त शाक्य मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका बीते दस वर्ष पूर्व अमृतपुर निवासी राधा के साथ विवाह हुआ था। जानकारी के मुताबिक बीते एक सप्ताह पूर्व विवाद होने पर राधा अपने मायके चली गयी थी। जिससे क्षुब्ध होकर लालू ने पत्नी को वीडियो कॉल की। इसके बाद उसने कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
पत्नी से हुए विवाद में पति ने फांसी लगाकर दी जान
