कायमगज, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने चाचा-भतीजे के गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने दोनों को लोहिया रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल रहमानपुर नियाजू नगला निवासी 28 वर्षीय सुखवीर शाक्य पुत्र नेकराम शाक्य के पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि कई दिन पूर्व मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत मैंने पुलिस से की थी। तब से आरोपीगण रंजिश मानने लगे। हमारे चाचा के नाती का द_ौन था। उस खुशी में घर पर डीजे बज रहा था, तभी नेकसे, पुत्र श्यामलाल, अमन, प्रदीप पुत्रगण ब्रजमोहन तथा ब्रजमोहन पुत्र निरोत्तम निवासी नगला धनी, राजेश निवासी रहमानपुर एक राय होकर आये और आते ही मेरे साथ गाली गलौज करते हुए डीजे बन्द करवा दिया और बाइकों से चक्कर काटने लगे, तभी मैं डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पीडि़त सुखवीर ने पुलिस से कहा कि यह लोग हमारे गोली मार देंगे। जैसे ही पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट रही थी तभी, ब्रजमोहन, प्रदीप, अमन, नेकसे ने आते ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मेरे व मेरे चाचा वीकेश पुत्र नेकसे को गोली मार दी। जिससे दोनों घायल हो गये। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, कस्वा चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी, मन्डी चौकी इन्चार्ज कृष्ण कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंच गये और घायलों से पूछताछ की। वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक जितेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चाचा वीकेश, भतीजा सुखवीर को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं सुखबीर का आरोप है कि दबंगों ने दोपहर के समय भी फायरिंग की थी।
पुरानी रंजिश में दबंगों ने चाचा-भतीजे के मारी गोली, घायल
