एक मोबाइल में 2 SIM रखने पर देना होगा चार्ज

मोबाइल नंबर के लिए लगाई जा सकती है फीस, लोग बोले- जेब कटने का नया फॉर्मूला तैयार

मोबाइल नंबर के लिए एक फीस लगाई जानी चाहिए। यह फीस मंथली या फिर एक टाइम या फिर सालाना हो सकती है। इसके बाद टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा यह फीस ग्राहकों की जेब से ली जाएगी। ट्राई के मुताबिक, फोन नंबरों के लिए फीस इसलिए लगाई जाये क्योंकि फोन नंबर सार्वजनिक संसाधन है।

आज डिजिटल का जमाना है। लगभग हर किसी के पास डबल सिम वाला एंड्रॉइड मोबाइल है। लोग धड़ल्ले से मोबाइल में दो-दो सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि अब एक मोबाइल में 2 SIM रखने पर चार्ज देना होगा। सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है कि, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने एक मोबाइल में दो सिम को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है और सरकार के समक्ष रखा है। इस प्रस्ताव में एक मोबाइल में 2 SIM चलाने वालों से चार्ज लेने की बात कही गई है। TRAI का कहना है कि, नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस प्रकार का फैसला लिया जा सकता है। इसलिए अगर आप मोबाइल में दो सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए। क्योंकि अगर प्रस्ताव पास हो गया तो फिर चार्ज देना होगा। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक इस समय करीब 219 मिलियन से ज्यादा मोबाइल नंबर लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं। ये मोबाइल नंबर्स ब्लैक लिस्ट कैटेगरी में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *