एक फरार, पीडि़तों ने कोतवाली में दी तहरीर
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्जी बैंक कर्मी बनकर बैंक ऋण की अनाधिकृत तरीके से वसूली करने व कूटरचित पर्चियां व दस्तावेज देने के मामले में ग्रामीणों ने बैंक कर्मियों की मदद से एक को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक साथी अभी भी फरार है। पीडि़तों ने घटना के संबंध में कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र सकवाई निवासी अनुराग दुबे पुत्र राधारमन ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उनकी दुकान पर विजय कुमार मिश्रा पुत्र सीताराम निवासी बजरिया हाता रोशन खान व भुवनेश अग्निहोत्री पुत्र प्रीबीएल अग्निहोत्री निवासी 4/74 बजरिया हरलाल आये और खुद को बैंक अधिकारी बताकर मुझसे 5 हजार रुपये तथा गांव के ही बृजेश पुत्र रामपाल 75 हजार व वीर सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल से 5 हजार रुपये ले लिये और बैंक की फर्जी पर्चिंया (रशीद) भी दी तथा शेष राशि कुछ दिनों में देने को कहा। मैंने जब बैंक में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि मेरे तथा मेरे गांव के सभी लोगों के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। जिसकी मंैने बैंक के रिकवरी स्टाफ जो बैंक के द्वारा अधिकृत है उनको जानकारी दी। उन्होंंने मुझे दोबारा पैसे देने को कहकर बुलाने को कहा। उसके मैंने दोनों को फोन कर बुलाया। जिसमें विजय कुमार मेरी दुकान पर आया। जिसकी सूचना मैंने बैंक कर्मी व अधिकारियों को दी। उन्होंने तुरन्त मेरी दुकान पर आकर पकड़ लिया और थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरा साथी भुवनेश अग्निहोत्री अभी भी फरार है। बैंक में पहले से ही बैठे जवाहर लाल पुत्र खुशीराम निवासी उखरा से भी उक्त लोगों ने 27500 रुपये एक बार तथा फर्जी नोड्यूज देकर 1100 और लिये। पीडि़तों ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ग्रामीणों से की लाखों की ठगी, एक को दबोचा
