शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। तीसरी बार सांसद बनने व प्रथम बार नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुकेश राजपूत को चांदी का मुकुट व फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सांसद ने बंधन अभिनंदन कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जीत उनकी नहीं बल्कि सभी मेहनतकश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की है। सभी लोगों ने चुनाव जीतने के लिए रात दिन एक किया। उन्होंने कहा मेरे द्वारा जनता के मध्य जो कमियां रह गई है, उन कमियों को पांच वर्षो में पूरा करूंगा। जनहित कार्यों के लिए रात दिन काम करता रहूंगा।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की है। यह जीत इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कुछ कार्यकर्ता परदे के पीछे चुनाव हराने की पूरी कोशिश की और जीत के बाद माल्यार्पण में आगे नजर आए। उन्होंने सांसद से ऐ
सांसद का कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
