सूने घर से चोरों ने उड़ाये नकदी व जेवरात

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। चोरों ने बीती रात सूने पर घर का ताला तोडक़र हजारों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीडि़ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव मीरपुर निवासी रानीदेवी पत्नी सुरेन्द्र चतुर्वेदी बीती रात्रि खाना खाने के वाद अपने देवर अशोक चतुर्वेदी के यहाँ सो गई। सुबह जब जाकर देखा तो गेट के ताले टूटे पड़े थे। अज्ञात चोरो ने बन्द पड़े मकान का ताला तोडक़र कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने अलमारी आदि के ताले तोड़ डाले और नकदी जेवरात चोरी कर लिये। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जव गृह स्वामी वृद्धा घर पर आई। यह नजारा देख उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। उसने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल की। पीडि़ता गृहस्वामी वृद्धा के अनुसार अज्ञात चोर अन्दर कमरे में रखे एक जोड़ी टॉप्स एक, जंजीर, दो अंगूठी, चार नाक के फूल, पाँच जोड़ी पायल,15 सिक्का चाँदी के अलावा लगभग एक लाख की नगदी चोर चोरी कर ले गये। घटना के संबंध में सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंंचकर जांचच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *