केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री नहीं लिख पाई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का वीडियो वायरल
  • केंद्रीय मंत्री स्कूल में नहीं लिख पाईं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • स्कूल चलें हम अभियान के तहत धार जिले के स्कूल में पहुंची थीं मंत्री
  • मंत्री सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से दूसरी बार बनी हैं सांसद

केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है।  मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया था। इसे लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोपाल में मुख्यमंत्री एक सरकारी स्कूल में पहुंचे थे तो अन्य जगहों पर मंत्री और स्थानीय प्रतिनिधि पहुंचे थे। धार जिले के एक स्कूल में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची थीं। स्कूल चलो हम अभियान के तहत वह सरकारी स्कूल के बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लिख रही थीं। इस दौरान वह सही से इसे नहीं लिख पाई। मंत्री द्वारा लिखे गए गलत स्लोगन लिखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *