फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बंथलशाहपुर के बाहर काली नदी के किनारे एक पुराने कुआ में गांव के ही दो सगे भाईयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज ग्राम बंथलशाहपुर के बाहर काली नदी के किनारे एक पुराने कुंऐ में गांव के दो सगे भाईयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल की और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक पहुंच गये और जांच पड़ताल की। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
थाना जहानगंज स्थित पुराने कुंए में दो भाईयों के शव पड़े होने से हडक़ंप
