फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त मनीश कटियार पुत्र सुग्रीव कटियार निवासी अहमदपुर देवरिया थाना जहानगंज को हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2024 को थाना जहानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/24 धारा-302, 504, 506 भादवि में वांछित अभियुक्त मनीश कटियार पुत्र सुग्रीव कटियार निवासी अहमदपुर देवरिया थाना जहानगंज को दानमण्डी तिराहे से समय करीब 16.50 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद फावड़े का बेट बरामद किया है। पीडि़ता आरती पत्नी स्व0 सुरजीत निवासी ग्राम अहमदपुर देवरिया थाना जहानगंज द्वारा दिनांक 15 जून को दी गयी तहरीर मेें बताया गया कि अभियुक्त के साथ पीडि़त के पति सुरजीत काआलू बेचने की बात को लेकर हुये विवाद के दौरान गाली-गलौज करना तथा जान से मारने की नियत से फावड़े के बेट से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर देना। जब पीडि़ता तथा उनकी पुत्री व पुत्र बचाने गये, तो उनको भी जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना जहानगंज पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 स्वदेश कुमार द्वारा की गई। मुकदमा पंजीकरण के पश्चात मजरुब सुरजीत की दिनांक १५ जून को दौराने इलाज मृत्यु हो गयी। हत्या के बाद मुकदमे में ३०२ आई.पी.सी. की बढ़ोत्तरी की गयी। दिनांक १९ जून को वांछित अभियुक्त मनीश कटियार पुत्र सुग्रीव कटियार को समय करीब 16.50 बजे दानमण्डी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़े का बेट बरामद किया गया।
हत्यारोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार
