कंपिल, समृद्धि न्यूज। दावत खाने गए मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। शिकायत करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त पिता ने दो दिन बाद थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने दी तहरीर में बताया कि उसका २० वर्षीय पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दो दिन पूर्व गांव में ही तिलक समारोह में दावत खाने गया था। रात लगभग ११ बजे गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर बेटे को अपने साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर ले गया। बुजुर्ग अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। अन्य स्वजन तिलक समारोह में गए थे। घर के अंदर एक युवक पहले से ही मौजूद था। दोनों युवकों ने बेटे के साथ मारपीट कर कुकर्म किया। शिकायत करने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बेटे ने घर पहुंचकर रोते हुए मामले की जानकारी स्वजनों को दी। पीडि़त पिता ने दो दिन बाद थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हल्का इंचार्ज दारोगा शिव बहादुर सिंह ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
दावत खाने गए मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ कुकर्म
