नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नदी वीरपुर निवासी अभिषेक पुत्र भजन लाल अपनी पत्नी करिश्मा के साथ अपनी ससुराल शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गोदाम में जा रही थी, तभी नवाबगंज रोड पर डभौआ पुलिया के सामने मंझना की तरफ से आ रही हूटर लगी कार संख्या यूपी 82एए0765 ने दंपति की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपति उछलकर बाइक सहित दूर जा गिरे। इस घटना में दंपति के पैर टूट गये। गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को थाना पुलिस ने सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया और कार चालक सहित कार को अपने कब्जे में लिय। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रफर कर दिया।
