कृष्ण बाल लीला की कथा सुन श्रोता हुए रोमांचित

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। वनखंडी आश्रम ब्रह्मदेव पर सामूहिक श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने अपने मुखारबिंदु से कृष्ण बाल लीला कथा का मनोहारी वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गये।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा मंझना रोड पर वनखंडी आश्रम ब्रह्मदेव के निकट सामूहिक तरीके से लोगों ने श्रीमद् भागवत सप्ताहिक कथा का आयोजन करवाया। आयोजन के दौरान पंडित अनिल कुमार शास्त्री के मुखारबिंदु से कृष्ण बाल लीला का व्याख्यान किया गया। जिसको सुनकर श्रोता रोमांचित हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य जन्म-जन्म के पापों से मुक्त हो जाता है। ऐसे आध्यामिक आयोजनों में सभी को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। कथा के समापन पर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों ने आचार्य को श्रद्धानुसार दक्षिणा भेंट की। इस मौके पर अनु टेंट हाउस के मालिक दुष्यंत कश्यप भी मौजूद रहे। वहीं दिल्ली टिंबर प्लाईवुड के मालिक अरविंद प्रताप, संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू सक्सेना, अंकित कश्यप, अनुज कश्यप, नीलेश गंगवार, बाबा मान गिरी, सहायक कथा वाचक पंडित अनुराग शास्त्री सहित तमाम श्रोतागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *