क्षेत्रवार लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी,टोल फ्री नंबर जारी
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। शनिवार की देर रात हुई प्री मानसूनी बारिश से जलभराव के बाद रविवार को नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के साथ अयोध्या धाम के रामपथ, दर्शन पथ,भक्तिपथ,जलवानपुरा तथा नाका आदि जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभियन्ताओं को जल निकासी के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। हनुमानगढ़ी मार्ग श्रृंगार हाट में तत्काल कार्यवाही करते हुए जल निकासी करायी गयी।इसके अतिरिक्त जलवानपुरा में अधिक क्षमता के पम्प स्थापित कराकर जल निकासी करायी गयी। इलेक्ट्रिक पम्प के साथ साथ डीजल पम्प की भी उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए,जिससे विद्युत की अनुपलब्धता होने पर निर्बाध रूप से जल निकासी करायी जा सके।इसके साथ ही जलभराव के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय द्वारा शिवनगर गद्दोपुर जनौरा लालबाग,रामपथ का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जल निकासी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।अन्य कार्यदायी संस्थाएं जिनके द्वारा नाले एवं डक्ट का निर्माण किया जा रहा है,उनसे तत्काल समन्वय करते हुए जल निकासी के अवरूद्ध स्थलों का चिन्हित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये गये।सम्बन्धित कार्यदायी सस्थाओं को जल निकासी को अवरूद्ध करने वाले स्थलों पर पडे़ मलबों/निर्माण सामग्री आदि नाले आदि से हटाये जाने केे सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।अयोध्याधाम में कुछ स्थलों पर सीवर की जाम होने से जल भराव की स्थिति पायी गयी।इस सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था तोशिबा को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।नगर आयुक्त ने बताया कि निगम जलभराव से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्णरूपेण संवेदनशील है।पूर्व में जल भराव की समस्या के क्षेत्रों में पम्प के माध्यम से जल निकासी करायी जा रही है।आवश्यकता के अनुसार विद्युत एवं डीजल पम्प की संख्या भी बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गये है।इसके अलावा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए अबिलम्ब जल निकासी के निर्देश दिए गये है।जल भराव के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर कार्यवाही की जा रही है।मुख्य अभियन्ता एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को नाले के सफाई के दौरान पुलिया/बाॅटल नेक/हयूम पाइप आदि जहाँ भी जल प्रवाह के अवरूद्ध होने की संभावना हो उन स्थलों का निरीक्षण करते हुए तत्काल सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये है।इसके अतिरिक्त जोनवार वरिष्ठ अधिकारियों यथा अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय को कौशलपुरी जोन,वागीश कुमार शुक्ला को अयोध्या धाम तथा अनिल कुमार सिंह को अवधपुरी जोन के नेतृत्व में जलभराव की समस्या से निदान हेतु जोनल अधिकारी सहायक अभियंता जल/निर्माण व मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के नेतृत्व में समस्त उपकरणों से सुसज्जित 15 कर्मी,एक जे.सी.बी व एक मैजिक वाहन सहित त्वरित कार्य दल (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है,जो शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल समस्या के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को कृृत कार्यवाही की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण हेतु भी निर्देश दिये गये है।वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत नगर निगम के मुख्यालय पर 24×7 कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है,जिस पर सम्मानित नागरिक निगम के टोल फ्री नंबर 1800-313-1277/1533 तथा 05278-299400/7311165805 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
अमिताभ श्रीवास्तव
