भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत छह जुलाई को होगी। आखिरी मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। इसकी घोषणा जिम्बाब्वे क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को की थी। जिम्बाब्वे क्रिकेट के बयान में कहा गया है कि सीरीज का प्राथमिक उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
Squad: Shubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, Ruturaj Gaikwad, Abhishek Sharma, Rinku Singh, Sanju Samson (WK), Dhruv Jurel (WK), Nitish Reddy, Riyan Parag, Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Avesh Khan, Khaleel Ahmed, Mukesh Kumar, Tushar Deshpande.
