प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा को सार्वभौमिक रूप से सुलभ बनाना है: अयोध्या प्रसाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाहर दतिया गेट झांसी में चल रहे 10 दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें दिन अयोध्या प्रसाद मिश्र (प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक परिचय एवं कक्षा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद फर्रुखाबाद से पहुंचे आचार्यों ने दस दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली।
विद्या भारती पूर्वी क्षेत्र द्वारा झांसी के दतिया गेट पर आयोजित दस दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के पांचवेें दिन सैद्धांतिक सत्र एवं शैक्षिक सत्र में अयोध्या प्रसाद मिश्र द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक परिचय एवं कक्षा प्रबंधन विषय पर 14 जिलों से उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिचय को समझाते हुए बताया कि प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा को सार्वभौमिक रूप से सुलभ बनाना है, यह शिक्षार्थी और समाज के बीच संबंध बनाने में मदद करता है एवं कक्षा प्रबंधन कैसा हो इसको भी विस्तार से समझाया। संचालन प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने किया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति झांसी के कोषाध्यक्ष महेश नगाइच, भगवान सिंह सेंगर, शिव करन, अजय कुमार दुबे, शिव सिंह, रत्नेश अवस्थी, राजबहादुर, संतोष लाला राम, आशीष कुमार गुप्ता, अर्पित निगोतिया, बृजपाल सिंह, आलोक कुमार, रजनीश कुमार, आलोक कुमार, विवेक दीक्षित, पूरन सिंह, स्वेता मिश्रा, राशि गुप्ता, लक्ष्मी पांडे, कीर्ति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *