फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आपातकाल दिवस की 50वीं बरसी पर आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संबोधन दिया एवं आपातकाल के दौरान जेल में बंद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया।
शिव महेश दुबे ने कहा 1975 में देश पर लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण हुए हैं इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए आजाद भारत पर आपातकाल जैसा काला कानून थोप दिया। जिसके कारण पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं, संपूर्ण विपक्ष एवं मीडिया को सत्ता के दम पर कुचलने का प्रयास किया गया। आपातकाल इस देश में आजादी की दूसरी लड़ाई की तरह था, जब सत्ता पर काबिज रहने के लिए एक पार्टी और परिवार ने एक काले कानून का सहारा लिया। तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं को जेल भेज दिया गया था। पूर्व जिला महामंत्री डॉ0 प्रभात अवस्थी ने कहा आपातकाल का वह दौर बहुत ही भयावह था देश की संवैधानिक संस्थाएं सरकार के हाथ की कठपुतलियां बन गई थी।
रूपेश गुप्ता ने कहा 25 जून 1975 का वह दिन जब आपातकाल लगाने के कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसले ने देश के लोकतंत्र के स्तंभों को हिला दिया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगदीश पांडे, विजय वर्मा, आग्नेय श्रीवास्तव, प्रभात अवस्थी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, पीयूष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने विरोध जताकर आपातकाल की मनायी बरसी
