सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी राजभर की पार्टी के विधायक बेदी राम का एक बड़ा राज उजागर हुआ है।
बेदी राम पेपर लीक मामले में जेल काट चुके हैं। उन्हें उत्तर भारत में पेपर लीक का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाला सरगना बताया गया है। बेदी राम के साथ जिसने इस मामले में जेल काटी, उसी ने स्टिंग ऑपरेशन में राज़ उगल दिए। बेदी राम अभी यूपी के गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक हैं। उनके ऊपर बाराबंकी में एक बड़े जमीन घोटाले का भी आरोप है। जिसकी जांच अभी चल रही है। इस खुलासे के बाद फिलहाल बेदी राम विधायक पर अभी कोई एक्शन या पूछताछ नहीं हुई है। बेदी राम की तरफ से अभी इस मामले पर चुप्पी साधी गई है। कोई बयान या सफाई नहीं आई।
