फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक के साथ मारपीट कर गोली मारने में तीन नामजद आरोपियों सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कौशलेंद्र सिंह पुत्र सिद्धनाथ निवासी आवास विकास हिंदुस्तान होटल के पीछे ने दर्ज करायी एफआईआर में कहा है कि वह अपने साथी अनुज प्रताप सिंह के साथ बन्नू मिष्ठान भंडारा गया था। उसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे लकी पुत्र हिमांशु, लुक्का, राहुल व तीन अज्ञात ने कौशलेन्द्र व उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज कर दिया। मना करने पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। अनुज के पैर में गोली लगी। पुलिस ने धारा 147, 307, 504, 506 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी को टीमें लगी हैं।
युवक के गोली मारने में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
