फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा स्व0 ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में 28वी अंतर्जनपदीय कानपुर जोन कानपुर की पुलिस कुश्ती क्लस्टर (पुरुष/महिला) कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में पुलिस जोन कानपुर के 09 जिलों फर्रूखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, औरैया, ललितपुर, जालौन व झाँसी द्वारा भाग लिया जा रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी पुलिस खिलाडिय़ों का हौसलाआफजाई किया और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जिला क्रीड़ाधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्सिंग पुरुष में 71 किलो भार वर्ग में नितिन शर्मा फतेहगढ़ प्रथम, इटावा के विकास कुमार द्वितीय, 75 किलो भार वर्ग में इटावा के अभिषेक शर्मा प्रथम, शुभम सारन द्वितीय, 80 किलो भार वर्ग में सौरभ इटावा प्रथम, नितिन कानपुर देहात द्वितीय, 86 किलो भार वर्ग में हिमांशु यादव इटावा प्रथम, अवनीश कानपुर नगर द्वितीय, 92 किलो भार वर्ग में भूपेन्द्र कानपुर देहात प्रथम, रवीन्द्र चौधरी इटावा द्वितीय, 92 किलो प्लस भार वर्ग में पंकज जालौन प्रथम, कृष्ण कुमार इटावा द्वितीय स्थान पर रहे। बॉक्सिंग महिला 48 किलो भार वर्ग में साक्षी यादव इटावा प्रथम, काजोल कानपुर देहात द्वितीय, 50 किलो भार वर्ग में कृष्णा जालौन प्रथम, रितु गुप्ता द्वितीय, 52 किलो भार वर्ग में बबली कानपुर प्रथम, पूजा नागर कानपुर नगर द्वितीय, 57 किलो भार वर्ग में प्रियंका कानपुर नगर प्रथम, सुनैना इटावा द्वितीय, 60 किलो भार वर्ग में दीपक इटावा प्रथम, अंजली कानपुर देहात द्वितीय, 63 किलो भार वर्ग में सरिता सागर झांसी प्रथम, कामिनी कन्नौज द्वितीय, 70 किलो भार वर्ग में सोनल चौधरी कानपुर देहात प्रथम, बबली कानपुर देहात द्वितीय, 75 किलो भार वर्ग में शैली त्यागी इटावा प्रथम, अन्नू यादव इटावा द्वितीय स्थान पर रही। बाडी बिल्डिंग 60 किलो भार वर्ग में राजकमल कानपुर देहात प्रथम, 70 किलो भार वर्ग में भूपेन्द्र सिंह फतेहगढ़ प्रथम, 75 किलो भार वर्ग में कुशल सिंह कानपुर देहात प्रथम, शुभम सरन इटावा द्वितीय, 80 किलो भार वर्ग में अमरदीप जालौन प्रथम, अभय शुक्ला इटावा द्वितीय, अर्चित कुमार कन्नौज तृतीय, 90 किलो भार वर्ग में पंकज फतेहगढ़ प्रथम, शोभित फतेहगढ़ प्रथम, 100 किलो भार वर्ग में अमित मलिक कन्नौज प्रथम स्थान पर रहे।
