ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने के संबंध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि हम लोग ग्राम जैतपुर शरीफपुर छिछनी, विकास खण्ड शमसाबाद, तहसील कायमगंज थाना शमसाबाद के निवासी हैं। ग्राम की सरकारी भूमि पर गांव के ही रामजीत यादव, राजकुमार, पंचम सिंह, रजनेश पुत्रगण अजयपाल यादव एवं अनिल पुत्र राजकुमार, शिवमंगल पुत्र रामजीत यादव अवैध रूप से कब्जा किये हुए हैं। इस भूमि पर उक्त व्यक्ति गन्ना, गेंहू, मक्का आदि की फसलें पैदा कर रहे हैं। उक्त सभी व्यक्ति गुंडा प्रवृत्ति के हैं। इनका क्षेत्र में भय व्याप्त है। उक्त व्यक्ति सरकारी भूमि का दुरूपयोग कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में पर्वत सिंह पुत्र झम्मनलाल, देवेंद्र सिंह, पहुंची लाल, कालीचरण, डॉक्टर अर्जुन सिंह, रघुवीर, जगवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्रीराम, सुरेश, राम अवतार, रामसनेही, रामश्री, जयवीर, राजू, कल्याण, राजीव, जयवीर, अरविंद, रामनिवास, भूरे, रामनरेश, रघुनाथ, राम अवतार, नेम सिंह, गोकर्ण, निरोत्तम, लेखराज, प्रताप सिंह, उमेश, राम रतन, शिव कुमार, ब्रह्म दत्त, अलवर, सत्यवीर, जगन्नाथ, ओमकार, नरसिंह, शंभू पाल सिंह, मोहन, नंदराम, श्याम सिंह, ज्ञान सिंह, मनोज लाल, सत्यराम, हृदय लाल, प्रमोद, होशियार, महेश, रामनिवास, रामशरण, कल्याण, राम तीरथ, लज्जाराम, बलवीर सिंह, सत्यवीर, मनोहर लाल, श्याम सिंह, ज्ञान सिंह के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *