एनसीसी अधिकारी ले0 शिल्की मिश्रा एवं जीसीआई गीतांजलि सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 8 यूपी एनसीसी बटालियन अलीगढ़ में अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अलीगढ़ ग्रुप के अंतर्गत 10 बटालियन आते हैं। जिसमें 114 स्कूल एवं 26 कॉलेज शामिल हैं। जिसमें 4 यूपी गल्र्स बटालियन की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा को मिशन शक्ति के तहत सब यूनिट शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज एवं 4 यूपी गल्र्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की जीसीआई गीतांजलि को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अपर महानिदेशक मेजर जनरल द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 4 यूपी गल्र्स बटालियन यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल सत्येंद्र दहिया एवं विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव के द्वारा सम्मान प्राप्त करने वालों को बधाई दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *