चोरी की मोटर साइकिल सहित दो गिरफ्तार

छिबरामऊ से चोरी की गयी थी मोटर साइकिल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मेरापुर पुलिस ने 02 अभियुक्तगण को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक आनन्द शर्मा मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा पखना चौराहे पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। समय करीब ९.११ बजे एक मोटर साइकिल पैशन प्रो पर सवार अभियुक्तगण नीलू पुत्र देशराज निवासी रुपपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज उम्र २० वर्ष, आशीष पुत्र लाल बहादुर निवासी चितौली सिरसा जागीर थाना फतेहगंज जनपद बरेली उम्र करीब २० वर्ष बिना हेलमेट लगाये सवार थे। वाहन का ई-चालान किया जा रहा था, तो उक्त मोटर साइकिल जिस पर दोनों व्यक्ति सवार थे उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर-यू.पी.76डी7710 अंकित था। रजिस्ट्रेशन नंबर को ई-चालान एप में डालकर उक्त गाड़ी के पंजीकृत वाहन स्वामी कौन है, इसकी जानकारी करनी चाही, तो उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर पर कोई भी वाहन प्रदर्शित नहीं कर रहा था। तब उक्त मोटर साइकिल पर अंकित चेचिस नंबर एमबीएलएचए१०ए६ईएचई३६२४३ को ई-चालान एप में डालकर पंजीकृत वाहन स्वामी का नाम चेक किया गया, तो उक्त चेचिस नंबर की उक्त गाड़ी गीता दुबे पत्नी रामसिया दुबे निवासी महमूदपुर खास, कुवरपुर बनवारी कन्नौज के नाम पंजीकृत थी और उक्त चेचिस नंबर पर वाहन संख्या-यू.पी.74एम1441 प्रदर्शित कर रहा था। तब उक्त गाड़ी पर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर यू.पी.76डी7710 फर्जी होना पाया गया। जिसके आधार पर अभियुक्तगण नीलू पुत्र देशराज व आशीष पुत्र लाल बहादुर को गिरफ्तार कर मेरापुर थाने में मु0अ0सं0 81/2024 धारा 317(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *