नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। हालचाल पूछने पर पारिवारिक भाई ने युवक के साथ मारपीट कर दी। बचाने आयी मां और पिता को भी जमकर पीटा। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बघौना निवासी विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह बीती शाम अपने खेतों की तरफ जा रहा था, तभी उसने अपने गांव के एक पारिवारिक भाई से उसके हालचाल पूछे। इसी बात से नाराज युवक उसे गाली-गलौज करने लगा। खेत पर अन्य मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। घर पहुंचकर विशाल युवक की शिकायत करने उसके घर गया। जहां युवक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर विशाल को मारने पीटने लगे। जानकारी मिलने पर विशाल की मां संगीता देवी और उसके पिता ओमवीर घटनास्थल पर पहुंचे। दबंगों ने दंपति को भी जमकर मारापीटा। रात्रि लगभग 9.00 बजे पीडि़त थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। विशाल ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
हालचाल पूछने पर पारिवारिक भाई ने दंपति व पुत्र को पीटा
