नाबालिग किशोरी से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने किया चलता, एसपी से पहुंचकर लगायी गुहार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नाबालिग किशोरी से तीन लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीडि़त की मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा अंतर्गत एक ग्राम निवासी पीडि़त महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 13 जुलाई को समय दोपहर लगभग २ बजे खेत में शौच करने गयी थी, तभी गांव का सत्यवीर, बलवीर पुत्रगण जदुनाथ कुशवाहा व अंकित पुत्र मनोहर कुशवाहा मेरी पुत्री को जबरदस्ती खींचकर गांव में बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र में ले गये और तीनों ने बारी-बारी से गंदा काम किया। चीख पुकार करने पर उसे मारापीटा और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पुत्री देर शाम तक घर वापस नहीं आयी, तो पीडि़त खेतों में ढूंढने गयी, तो पुत्री की चीख पुकार बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची, तो देखा कि उसकी पुत्री लेट्रीन में बंद है। बाहर से कुंडी लगी है। पीडि़ता ने पुत्री को बाहर निकाला और घर ले गयी। पुत्री ने अपनी मां को सारी बात बतायी। मारपीट में पुत्री के चोटें आयी हैं। पीडि़त रिपोर्ट लिखाने थाना मऊदरवाजा पर गयी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। उल्टे पुलिसकर्मी पीडि़ता के घर आये और गाड़ी में बैठाकर पीडि़ता की पुत्री को ले गये। रात लगभग 10 तथा 10.30 बजे के बीच थाने से फोन आया कि अपनी पुत्री को ले जाओ। जिस पर पीडि़ता पति के साथ थाने गयी और पुत्री को घर ले आयी। पीडि़त की पुत्री ने बताया कि रास्ते में महिला पुलिसकर्मी ने उससे कहा कि कोई पूछे, तो कह देना बलात्कार नहीं हुआ। सिर्फ छेड़छाड़ की गयी है। अगर यह बात नहीं कहोगी, तो तुम्हारे माता-पिता को जेल में डाल देंगे। पुलिस पीडि़ता की रिपोर्ट नहीं लिख रही है और कहती है कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखवानी हो तो बताओ। पीडि़ता का कहना है कि वह अनुसूचित जाति महिला है। पीडि़ता का पति मजदूरी करता है। उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *