सरसों की बोरी चोरी कर ले जाते चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरी से सरसों की बोरी ले जाते समय चोर को पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने करीब २० बोरी सरसों चोरी करना स्वीकार किया। पीडि़त ने चोर को पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार राजीव कुमार पुत्र बुद्धसेन राठौर निवासी दलेलगंज थाना शमशाबाद की गोदाम दलेलगंज बड़ी कुइयां रोड पर बनी हुई है। जिसमें लगभग 100 बोरी सरसों की रखी हुई थीं। जिसमें से धीरे-धीरे बड़ी कुइयां निवासी प्रवेश पुत्र हवलदार उम्र लगभग 28 वर्ष ने एक-एक सरसों की 20 बोरियां गायब कर दीं। जिसको सोमवार को राजीव कुमार ने सुबह पांच बजे के लगभग गांव के रास्ते में सरसों की एक बोरी को फैजबाग की ओर ले जाते देखा। बोरी पर लगे मार्का को देखकर बोरी को पहचान लिया और चोर को पकड़ लिया। राजीव ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने कबूल कर लिया कि मैंने चोरी की। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गयी। डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची और चोर प्रवेश को पकडक़र थाने ले आई। राजीव ने बताया है 20 सरसों की बोरियों की कीमत लगभग 50000 हजार रुपए होगी। पीडि़त ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *