टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फर्रुखाबाद, मृद्धि न्यूज। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार नगला बनी थाना राजा का रामपुर अलीगंज एटा निवासी ६० वर्षीय किशन पुत्र स्व0 हेत सिंह बीेते दिन नगला बनी से अलीगंज बाइक द्वारा जा रहे थे, तभी रास्ते में टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किशन गम्भीर रुप से घायल हो गये। उनको डॉ0 योगेश के यहां ले जाया गया। जहां से डाक्टर ने उन्हें बढ़पुर स्थित सिटी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान करीब १०.३० बजे उनकी मौत हो गयी। मृतक की पत्ना रामा देवी व पुत्र प्रदीप, सिंह, दिलीप सिंह, अमरदीप सिंह, कुलदीप सिंह है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *