नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। 10वीं मोहर्रम पर मातमी धुनों के साथ कस्बे में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान शांति व्यवस्था हेतु पुलिस बल मौजूद रहा।
कस्बा नवाबगंज में बुधवार को मोहर्रम की १०वीं तारीख पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोग या हुसैन या हुसैन की सदाओं के बीच जुलूस को कबरला लेकर पहुंचे। जहां पर ताजियों को सुपुर्द-एक-खाक किया गया। हालांकि इस पर शासन के निर्देशानुसार लोगों ने छुरी, चाकुओं, जंजीरों आदि से मातम नहीं किया। इस दौरान गंगा जमुनी तहजीब का दृश्य सार्थक हो उठा। वहीं थाना पुलिस की कार्यशैली से खुश होकर लोगों ने थाना पुलिस का सम्मान भी किया। कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम तथा इंस्पेक्टर अमोद कुमार पुलिस बल को साथ लेकर चल रहे थे। इस मौके पर ताजिया के संयोजक इकबाल मंसूरी, बबलू मंसूरी, बदल मंसूरी ा निवासी नयागनीपुर तथा कस्बा के मस्जिद से उठाए जाने वाले ताजिया में इदरीश रिजवान भी अपने कमेटी के साथ रहे और लोगों ने अपने-अपने करतब दिखाएं। थाना पुलिस में दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा हेमंत कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर कामता सिंह तथा समस्त थाना पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
मातमी धुनों के बीच निकला ताजियों का जुलूस
