माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के कारण भारत समेत दुनियाभर में अफरातफरी मच गई है. दुनियाभर की कई जरूरी सेवाएं ठप पड़ गई हैं. एयरपोर्ट, बैंक, रेलवे, स्टॉक एक्सचेंज से लेकर न्यूज चैनलों तक में काम प्रभावित हुआ है. लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं ठप हो गई हैं. अमेरिका में सैंकड़ों उड़ानें रोक दी गई हैं. कई चैनलों का प्रसारण ठप पड़ गया है.
Microsoft की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में इंडिगो, आकासा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट पर मैनुअल बोर्डिंग पास से एंट्री हो रही है।
#ImportantUpdate: We are currently experiencing technical challenges with our service provider, affecting online services including booking, check-in, and manage booking functionalities. As a result, we have activated manual check-in and boarding processes across airports. We…
— SpiceJet (@flyspicejet) July 19, 2024
Our systems are currently impacted by a Microsoft outage, which is also affecting other companies. During this time booking, check-in, access to your boarding pass, and some flights may be impacted. We appreciate your patience.
— IndiGo (@IndiGo6E) July 19, 2024
- भोपाल एयरपोर्ट पर मैन्युअल चेक इन जारी है.
- सर्वर में गड़बड़ी से ब्रिटेन के अस्पताओं में सेवाएं ठप पड़ गई हैं.
- टर्किश एयरलाइन की उड़ाने प्रभावित, हांगकांग एयरपोर्ट पर मैन्युअल टिकट दी जा रही हैं.
- एडिनबर्ग एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एयरपोर्ट की तरफ से कहा गया है कि जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट आएं.
- भारत में इंडिगो,स्पाइस जेट, एयर इंडिया, अकासा और विस्तारा एयरलाइंस पर इसका पड़ा है. वहीं, दुनिया में फ्रंटियर, डेल्टा, अमेरिकन और यूनाइडेट एयरलाइंस पर इस आउटेज का असर हुआ है.
- विस्तारा ने बयान जारी कर रहा है कि हमारे सेवा प्रदाता की ओर से वैश्विक आउटेज के कारण हम अपने परिचालन के विभिन्न पहलुओं में तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. हम इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं.
- एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर असर, पराग्वे एयरपोर्ट पर भी सेवाए ठप.
- सिंगापुर एयरपोर्ट पर चेक-इन में परेशानी हो रही है.
- भारत की तीन बड़ी एयरलाइंस पर इस गड़बड़ी का सीधे असर पड़ा है. इनमें इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा शामिल हैं.
- बर्लिन एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं ठप.
- स्पेन की एयर सेवाओं पर माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर पड़ा है.
- ऑस्ट्रेलिया न्यूज चैनल ABC के प्रसारण पर असर हुआ है.
- स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इसके कारण हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी हैं.
- ब्रिटिश रेलवे ने अपनी सभी सेवाएं बंद कीं.
- इंडिगो ने कहा है कि हमारे सिस्टम वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, जिसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है. इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.
- दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं. सर्वर में गड़बड़ी की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
- डेनमार्क में फायर अलार्म काम नहीं कर रहा है.
- माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के बाद ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी बैठक हो रही है. ऑस्ट्रेलिया पेमेंट सेवा पर इस गड़बड़ी का असर हुआ है.
- अमेरिका में 911 सर्विस काम नहीं कर रहा है. मतलब यहां कोई पुलिस को कॉल नहीं कर सकता.
- दुबई एयरपोर्ट पर भी इस गड़बड़ी का असर हुआ है.
- हैदराबाद से कोलकाता जा रहे यात्री को मैन्यूअली टिकट जारी किया गया.
- ब्रिटेन की रेल सेवाओं पर भी इस गड़बड़ी का असर पड़ा है. ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया है.
- नीदरलैंड्स की हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो गई है.
- एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है.
- अमेरिका में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण ठप हो गया है.
- लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं ठप हो गई हैं.
US की फ्रंटियर एयरलाइन सबसे ज्यादा प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी की वजह से अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइन सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. फ्रंटियर एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि सर्वर में आई समस्या की वजह से 131 फ्लाइट रद्द कर दी गई है. 200 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है. इस गड़बड़ी के चलत अमेरिकी इमरजेंसी सर्विस भी प्रभावित हुई है.
हम सेवाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं- माइक्रोसॉफ्ट
सर्वर में गड़बड़ी पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान सामने आया है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि हम सेवाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं. हम इस मुद्दे से अवगत हैं. हमने कई टीमों को लगाया है. हम इसके कारणों का पता लगा रहे हैं.
