पटना एम्स के गिरफ्तार चारों छात्र निलंबित
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की ओर से पटना एम्स के गिरफ्तार चारों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. पटना एम्स की एक कमिटी ने बैठक के बाद मेडिकल के चारों छात्रों को निलंबित करने का फैसला लिया है. एम्स डायरेक्टर गोपाल कृष्ण पॉल ने यह जानकारी दी है.
