उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई है। दोनों मर्सिडीज कार से दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार ज्यादा थी और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
कन्नौज, समृद्धि न्यूज। कन्नौज से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटा बहू की मर्सडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. घायल पति-पत्नी को इलाज के लिये लखनऊ रेफर किया गया है. नंदी के बेटे-बहू मर्सिडीज कार लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. इलाज के लिए भर्ती किया गया है.जानकारी के मुताबिक यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल सिंह नंदी के बेटे और बहू मंगलवार को मर्सिडीज गाड़ी लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे. इस दौरान उनका बेटा ही गाड़ी चला रहा था. अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित होने के बाद कार जाकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद मर्सिडीज कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
वहीं उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें फिलहाल इलाज के लिए भर्ती किया गया है. यह हादसा एक्सप्रेस वे के तिर्वा क्षेत्र पर हुआ है कार में सिर्फ दो ही लोग थे और अभिषेक खुद गाड़ी चला रहे थे. उनकी कार जब एक्सप्रेस वे के 194 किलोमीटर पर पहुंची तो अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और जाकर डिवाइडर से टकरा गई. बेटे अभिषेक और बहू कनिष्का को चोटें आई हैं. सूचना पर मौके पर तुरंत अधिकारी पहुंचे और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया.
मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद उन्हें प्राइवेट गाड़ी से लखनऊ भेजा गया है. उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है. बहू कनिष्का की नाक में गंभीर चोट आई है. कार की टक्कर के बाद डिवाइडर पर लगे तीन बिजली के खंभे भी टूट गए हैं. सूचना मिलने के बाद डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला खुद मौके पर पहुंचे और इलाज की व्यवस्था करवाई.
