जन शिकायतों में लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी-एडीएम न्यायिक

सम्पूर्ण समाधान में सुनीं शिकायतें, 111 में दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी न्यायिक स्वाती शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज के सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 111 शिकायती प्रार्थना पत्र आये। जिसमें से ०२ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये। साथ ही फरियादियों से भी पूछा जाये कि वह संतुष्ट हैं या नहीं। उन्होंने कहा जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता एव लापरवाही कतई क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही बरतने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादा शिकायत राजस्व विभाग की प्राप्त हुई। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियो को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत के निस्तारण में पारदर्शिता जरूरी है। इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि रजस्व, भूमि विवाद मे सम्बन्धित शिकायतो का मौके पर जाकर फौरन निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी जयसिंह परिहार, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, कायमगंज चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य, विद्युत विभाग के जेई, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, कम्पिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, शमसाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, नवाबगंज थानाध्यक्ष आमोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *