मोटर साइकिल छीनने वाले दो अभियुक्त बाइक सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोटर साइकिल छीनकर भागने वाले दो अभियुक्तों को मोटर साइकिल सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक २23.07.2024 को थाना मऊदरवाजा पर पीडि़त बृजेश कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम जिजुइया थाना मऊदरवाजा पर तहरीर दी कि दिनांक 18.07.2024 को कायमगंज से अपने क्लीनिक से अपनी मोटर साइकिल हीरो स्प्लेन्डर प्लस से शाम को घर जा रहा था। गांव नगला समाधान और चौरसिया मझोला गांव के बीच पहुंचा, तो सडक़ पर पैदल चल रहे युवक के दाहिनी तरफ मोटर साइकिल का हैन्डिल लग गया, तो मैं मोटर साइकिल रोककर चोट का हालचाल लेने लगा। जिस पर उक्त लोग उनकी मोटर साइकिल पर बैठ गये और बोले चलो हम अपना खुद इलाज करवा लेंगे। जिस पर मैंने कहा कि मैं इलाज करवा दूंगा, लेकिन उपरोक्त लोगों ने मेरी मोटरसाइकिल की चाबी ले ली और मुझे धक्का देकर मेरी मोटर साइकिल लेकर भाग गये। मैं काफी दूर तक उनके पीछे गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उक्त सूचना पर थाना मऊदरवाजा पर 149/24 धारा 304 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। सुरागरसी व पतारसी के क्रम में दिनांक 02.08.2024 को राघवेंद्र उर्फ जोनू यादव निवासी पुत्र जदुवीर निवासी मोहल्ला ढुइयां थाना मऊदरवाजा, अभिषेक राजपूत पुत्र विजेन्द्र सिंह राजपूत निवासी रकाबगंज खुर्द थाना मऊदवाजा को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *