फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद हरदोई थाना अरबल के ग्राम शेखापुर निवासी रमाकांत का 30 वर्षीय पुत्र दीपक फर्रुखाबाद में मजदूरी करता था। सोमवार को दोपहर लगभग 12.20 बजे वह बढ़पुर के निकट रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान कानपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आनें से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब में निकले अभिलेखों से परिजनों को सूचना दी। पिता रमाकांत ने शव की शिनाख्त की। पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रमाकांत ने बताया कि दीपक को कानों से कम सुनाई देता था। मृतक के 6 वर्षीय पुत्री अनन्य है। आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गये। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
