पुत्र तथा पुत्रवधू ने चोरी की एक बोरी सरसों

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज कस्बा निवासी श्रीदेवी पत्नी राधेश्याम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र तथा पुत्रवधू उनसे अपना बंटवारा करके अलग रहने लगे हैं। सोमवार को पीडि़ता अपनी पुत्री के साथ बाजार करने गई थी, तभी मौका पाकर पुत्र तथा पुत्रवधू ने घर में रखी सरसों की बोरी को उठाकर अपने कमरे में रख लिया। जब पीडि़ता वापस आई और चुराई गई सरसों की बोरी का विरोध किया, तो उक्त आरोपी पुत्र तथा पुत्रवधू ने पीडि़ता तथा पीडि़ता के पति व पुत्री के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से आहत पीडि़ता थाने आई और थाना पुलिस को अपने पुत्र विक्रम तथा पुत्रवधू शिवानी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़ता को मामले की जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *