गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक व परिजनों को पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गांव की दुकान से सौदा लेने जा रहे युवक को रास्ते में बैठे शराबी युवकों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये उसके परिजनों को भी पीटा। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबना निवासी रमाकांत पुत्र पंछी लाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आज अपने गांव में ही एक दुकान से सौदा लेने जा रहा था, तभी गांव के ही आरोपीगण रास्ते में बैठे शराब पी रहे थे। जब पीडि़त युवक वहां से निकला, तो आरोपीगण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने मारना पीटना शुरु कर दिया। बचाने आए पीडि़त के माता-पिता को भी जमकर पीटा तथा 11 वर्षीय भतीजी को भी मारापीटा। तब पीडि़त थाने आया और थाना पुलिस को गांव के ही नामजद आरोपी रवि पुत्र राजवीर, अमरेश पुत्र राजवीर, अजय पुत्र राजवीर निवासी ग्राम बबना थाना नवाबगंज के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *