पूरा देश आपके साथ खड़ा है, डिस्क्वालिफाई होने के बाद पक्ष-विपक्ष सभी नेता विनेश को प्रोत्साहित करने के लिए संदेश भेज रहे हैं
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई किए जाने से पूरे भारत में गुस्सा है
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है. उन्हें वेट कैटेगरी से ज्यादा पाया था, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है. डिस्क्वालिफाई होने के बाद पक्ष-विपक्ष सभी नेता विनेश को प्रोत्साहित करने के लिए संदेश भेज रहे हैं
पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रौशन करने वाली भारत की बेहतरीन पहलवान विनेश फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से बाहर कर दिया गया. इसी के साथ करोड़ों भारतीयों का गोल्ड मेडल का सपना टूट गया है. वहीं अब उनके सपोर्ट में उनके फैंस के साथ राजनेता भी उतर गए हैं. उनके डिसक्वालिफिकेशन को सचिन पायलट ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. सचिन पायलट ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “विश्व के श्रेष्ठ पहलवानों को पराजित कर ओलंपिक रेसलिंग के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना चुकीं विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय ओलंपिक संघ मजबूती से विनेश का पक्ष रखेगा और न्याय दिलवाएगा. हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना ही एक असली चैंपियन की पहचान होती है. विनेश, आप हौसले को मजबूत रखिए और अपने परिश्रम पर विश्वास रखिए. देश हमेशा आपके साथ है.”
बता दें कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का बुधवार (7 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक के कुश्ती के मुकाबले में फाइनल में अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांट से मैच था, लेकिन वह 50 किलोग्राम वर्ग में उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला, जिसकी वजह से ओवरवेट के चलते प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया. बता दें कि एक स्तब्ध कर देने वाले घटनाक्रम में विनेश को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया. विनेश ने ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था. उन्हें बुधवार देर रात स्वर्ण पदक का मुकाबला खेलना था.
विश्व के श्रेष्ठ पहलवानों को पराजित कर
ओलंपिक रेसलिंग के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना चुकीं @Phogat_Vinesh को अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय ओलंपिक संघ मजबूती से विनेश का पक्ष रखेगा और न्याय दिलवाएगा।
हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना ही…
— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 7, 2024
थोड़ी देर में विनेश फोगट के घर पहुंचेंगे CM भगवंत मान
पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालिफाई होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान विनेश के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचेंगे. भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालिफाई किया गया है. विनेश का वजन उनकी वेट कैटेगरी से ज्यादा पाया गया था, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था. यानी की उन्हें अब कोई मेडल भी नहीं मिलेगा. माना जा रहा है कि वजन कम करने की कोशिश में उनकी तबीयत भी बिगड़ गई. विनेश अपने वजन को कम करने के लिए रात में सो नहीं रहीं थी और उन्होंने पानी पीना भी कम कर दिया था. वहीं, डिस्क्वालिफाई होने के बाद पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने विनेश के समर्थन में ट्वीट किया
यकीन नहीं हो रहा ये तुम्हारे साथ हुआ है: बजरंग पुनिया
भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने भी विनेश का हौसला बढ़ाया साथ ही हैरानी भी व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि विनेश तुम हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट हो. माटी की बेटी हो इसलिए ये मेडल भी माटी का है. बहुत हौसले से लड़ी हो. कल जब खेलने से पहले ओलंपिक ऑफिशियल्स ने आपका वजन लिया तो आपका वजन एकदम परफेक्ट था. आज सुबह जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता.
💔😭
विनेश तुम हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट होमाटी की बेटी हो इसलिए ये मेडल भी माटी का है. बहुत हौसले से लड़ी हो. कल जब खेलने से पहले ओलंपिक ऑफिशियल्स ने आपका वजन लिया तो आपका वजन एकदम परफेक्ट था.
आज सुबह जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता.
100 ग्राम. यकीन ही नहीं…
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) August 7, 2024
विनेश को क्यों आयोग्य ठहराया गया, सरकार जांच करवाए: डिंपल यादव
भारतीय पहलवान विनेश फोगट को #ParisOlympics2024 से अयोग्य ठहराए जाने पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “इस बात की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि उन्हें अयोग्य क्यों ठहराया गया है. सरकार को बयान जारी करना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए”
पूरा देश आपके साथ खड़ा है: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश फोगाट के लिए लिखा, “विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं. पूरा देश आपके साथ खड़ा है”.
विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं।
निराश मत होइए…
पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है।
आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2024
पीटी उषा का बयान
विनेश फोगाट के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने निराशा जताई। उन्होंने कहा, “विनेश की अयोग्यता बहुत चौंकाने वाली है। मैंने कुछ समय पहले ओलंपिक गांव पॉलीक्लिनिक में विनेश से मुलाकात की थी और उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और पूरे देश की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया था। हम विनेश को सभी तरह की चिकित्सा और भावनात्मक सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू से अपील की है और वह इस पर सबसे मजबूत तरीके से काम कर रहा है। मैं विनेश की मेडिकल टीम द्वारा रात भर किए गए अथक प्रयास से अवगत हूं ताकि वह प्रतियोगिता की आवश्यकताओं को पूरा कर सके।”
#WATCH On Vinesh Phogat's disqualification, President of the Indian Olympic Association (IOA) PT Usha says, "Vinesh's disqualification is very shocking. I met Vinesh at the Olympic village polyclinic a short while ago and assured her complete support of the Indian Olympic… pic.twitter.com/hVgsPUb03y
— ANI (@ANI) August 7, 2024
