जापान एक बार फिर भूकंप का शिकार हुआ है. गुरुवार दक्षिणी जापान के क्यूशी इलाके में 7.1 तीव्रता वाला भीषण भूकंप आया है. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक भूकंप का केंद्र निचिनान से 20 किमी उत्तर-पूर्व में 25 किमी की गहराई पर था. भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि शॉपिंग मॉल का समान, कुर्सियां, पंखे और टेबल झोले की तरह हिलने लगे. सुनामी की चेतावनी के बाद पूरे जापान में खौफ का माहौल पैदा हो गया है. दावा किया जा रहा है कि दावा किया जा रहा है कि थोड़े समय के दरमियान 2 बड़े भूकंप आए हैं. जिसमें एक 6.9 तीव्रता का भूकंप समुद्र तट से दूर आया और 7.1 तीव्रता का भूकंप दक्षिणी जापान के तट के ठीक पास आया है.जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भूकंप की और लहर आ सकती है. वहीं भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि दो बड़े भूकंप पहली बार एक साथ आए हैं. जापान के मियासाकी के पास दक्षिणी द्वीप क्यूशू में 7.1 तीव्रता के भूकंप से कई नुकसान की खबरें है. भूकंप के बाद आई तस्वीरों दिल दहलाने वाली हैं. तस्वीरों में शहर की सड़कों में चीख पुकार को साफ देखा जा सकता है. सड़कों पर चल रही गाड़ियों खिलौनों की तरह हिलती नजर आ रही हैं.
40 minutes Ago a 7.1 #Magnitude #Earthquake hit the southern #Japanese island of #Kyushu near #Miyasaki
Multiple Damages are Reported and a #tsunami warning is Aktive
Multiple Aftershocks are expected
Please stay safe and Follow the instructions #Japan #sge #tokyo #NHK pic.twitter.com/UtARM67MyW
— Fanatico Football (@fanatico_japan) August 8, 2024
The #earthquake in #Japan is upgraded from 7.1 to 7.3 Magnitude#TegevajaroMiyazaki #Japan #SGEM05 #BREAKING https://t.co/20QUmZAUG4 pic.twitter.com/AmpE4UfMh7
— Weather monitor (@Weathermonitors) August 8, 2024
क्यूशू शहर में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे रहा केंद्र
भूकंप का केंद्र जापान के क्यूशू शहर में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे रहा. इसलिए मियाजाकी, कोची, कागोशिमा और इहिमे शहर में सुनामी की एडवाइजरी जारी की गई है. स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है. क्यूशु के मियाजाकी में समुद्र की एक मीटर ऊंची लहरे उठती देखी गईं. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र निचिनान से 20 किमी उत्तर-पूर्व में 25 किमी की गहराई पर था. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी जापानी द्वीपों क्यूशू और शिकोकू के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मियाजकी के तट से 20 मील से भी कम दूरी पर आया.
