मार्ग दुर्घटना में कांवडिय़े की मौत, साथी घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात बाइक सवार कावडिय़े की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के बेवर बिजली घर के पीछे निवासी 26 वर्षीय प्रदीप उर्फ मंगू पुत्र विजेंद्र अपने साथी 28 वर्षीय अंकित पुत्र अवधेश के साथ पांचाल घाट कांवड़ लेकर आया था। वापस जाने के दौरान कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मुरहास के निकट मार्ग दुर्घटना में दोनों कांवडिय़ा घायल हो गये। रात 12.03 बजे ईएमटी गगन मिश्रा ने प्रदीप को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की माँ शीला देवी, बहन रजनी, सरस्वती, चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों को किसी बस ने टक्कर मारी है, जबकि पुलिस बाइक फिसलने कीे घटना बता रही है।

कावडिय़ों के साथ शराबियों ने की मारपीट

फर्रुखाबाद। डीजे न बजाने को लेकर शराबियों का कांवडिय़ों से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कांवडिय़ों को शांत कर पांचाल घाट गंगाजल भरने के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी कांवरिया पुजारी उर्फ गोविंद पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह पांचाल घाट पर गंगाजल भरने जा रहे थे। साथ में डीजे भी बज रहा था। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेराखार के पास डीजे बजाने को लेकर कांवडिय़ों का कुछ आरोपियों से विवाद हो गया। जिस पर आरोपियों ने डीजे न बजाने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने मामला रफादफा कर थानाध्यक्ष ने कांवडिय़ों को जल भरने के लिए पांचाल घाट को रवाना किया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि कांवडिय़ों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। मारपीट नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *