राजेपुर, समृद्धि न्यूज। ई-रिक्शा व मोटर साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत ग्राम कुइयां निवासी काले पाठक पुत्र राम हरी पाठक अपनी मोटरसाइकिल संख्या-यू.पी.84के4652 से कस्बा राजपुर आए थे। कड़क्का निवासी विपिन पुत्र अमर सिंह अपना ई-रिक्शा जिसका पंजीयन नंबर यू.पी.७६टी9415 सवारी भरकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। जैसे ही कस्बा राजेपुर में संजय कुमार गुप्ता की दुकान के सामने पहुंचे तभी काले पाठक की मोटरसाइकिल तीव्र गति में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराई। जिससे ई-रिक्शा मौके पर पलट गया। मोटरसाइकिल सवार युवक व ई-रिक्शा में बैठी सवारी शान मोहम्मद, उनकी माता आसमा पत्नी सैजुद्दीन निवासी कड़क्का थाना राजेपुर घायल हो गई। जिसे व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया। डॉ0 प्रमित कुमार वर्मा ने शान मोहम्मद, उनकी माता आसमा बेगम को भर्ती कर लिया। वहीं हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार करने के बाद काले पाठक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
ई-रिक्शा-मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन घायल
