11 से 12 बजे आ रहे आफिस, आने वाले फरियादी परेशान
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड अधिकारी के निर्देश के बावजूद भी ब्लाक कर्मचारी समय से नहीं आ रहे हैं। हालांकि १४ अगस्त को दो कर्मचारी को छोडक़र सभी अनुपस्थित मिले थे। जिस पर सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिये थे, लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी सुधरने का नहीं ले रहे हैं।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर लगातार कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। समय से ना आना उन्होंने अपनी दिनचर्या में शुमार कर लिया है। बीते 14 अगस्त को विकास खंड अधिकारी सुबह अपने कार्यालय टाइम पर आ गए, तो उनको सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एक दो कर्मचारी छोडक़र बाकी सभी अनुपस्थित मिले। जिस पर विकास खंड अधिकारी ने सभी की अनुपस्थित लगाकर और वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित को सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पत्राचार कर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया जाए। वहीं शनिवार को विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव तहसील दिवस में जाने के लिए अपने समय से विकास खंड कार्यालय पर आ गए, तो आज भी वही स्थिति देखी गई। जिस पर ज्यादातर कर्मचारी नदारत मिले, लेकिन जब विकास खंड अधिकारी से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी नदारत नहीं थे, लेकिन अधिकांश कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं आए। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से पता चला कि जिन अधिकारियों ने आरजू मिन्नत कर ली उनको विकासखंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने उपस्थित होना दर्शाया है, लेकिन विकासखंड अधिकारी के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारत मिलते हैं। कर्मचारियों ने अपना 11-12 बजे का समय बना लिया है। ऐसे में जनता का क्या काम होगा। 11.00 बजे जाकर समय से पूर्व घर चले जाना इससे तो यह लगता है कि विकास खंड के कर्मचारी अपने अधिकारी का फरमान नहीं मानते हैं।
बीडीओ के फरमान का कर्मचारियों पर नहीं हो रहा असर
