नेताजी सुभाषचंद्र बोस को समर्पित युवाओं ने निकाली रैली

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नवाबगंज कस्बे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस रैली का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व पुराना गनीपुर निवासी छात्र नेता सूर्यांश रंजन ने किया। रैली को शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित चिलसरा चौकी से भारत माता की जय के नारे के साथ सूर्यांश रंजन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दो पहिया के साथ चार पहिया वाहन भी शामिल थे। रैली चिलसरा पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर दुबरी, भटपुरा, बैरमपुर, असगरपुर, हजियांपुर और मंझना होते हुए नवाबगंज कस्बे तक पहुंची। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रैली के समापन पर छात्र नेता सूर्यांश रंजन ने अपने आवास पुराना गनीपुर में ध्वजा रोहण कार्यक्रम रखा था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजीव रंजन लोकदल के प्रदेश महासचिव ने ध्वजारोहण कर रैली का समापन किया। रैली को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर समर्पित करते हुए सभी प्रतिभागियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, शिक्षक संजीव रंजन, दिव्यांश रंजन, विमल यादव,अर्जुन चतुर्वेदी, जयदेव, अंशुल ठाकुर, मयंक पंडित, राज मिश्रा, लविश, निखिल यादव और दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। रैली की सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *