घर से गायब ग्रामीण का तालाब में मिला शव

पुलिस बोली- नित्य क्रिया के दौरान तालाब में डूबा ग्रामीण

बहराइच समृद्धि न्यूज़ क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी एक ग्रामीण की तालाब में लाश मिली है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत हुई है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी कमलेश सोनी (45) पुत्र भगौती सोनी दो वर्ष पूर्व बरगदहा गांव में आकर बस गए थे। वह यहीं पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम को कमलेश सोनी घर से चले गए, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आए। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। रविवार दोपहर में ग्रामीण का शव अमृत सरोवर तालाब में उतराता मिला। इस पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र सुनील सोनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब से शव बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत हुई है। वह नित्य क्रिया के लिए गया था। तभी हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *