बेटियों से छेड़छाड़ पर बदलापुर में बवाल
प्रदर्शन के बीच बदलापुर स्टेशन पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन
मुंबई: कोलकाता में डॉक्टर संग रेप-मर्डर केस से देश में आक्रोश है. अब मुंबई के ठाणे में दो बच्चियों से छेड़छाड़ पर गुस्सा सातवें आसमान पर है. जी हां, कोलकाता की तरह अब मुंबई में भी लोगों का गुस्सा दिखने लगा है. मुंबई से सटे ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ मामले में बड़ा बवाल हुआ है. स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए पैरेंट्स ने पूरे जिले में आज यानी मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया. बवाल इतना बड़ा है कि लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है और हटने के लिए तैयार नहीं हैं. लोगों ने अपने साथ फांसी का फंदा लेकर आए हैं और कहा-दोषियों को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं. दरअसल, बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला स्कूल का स्वीपर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. यह घटना 14 अगस्त की है. उसके बाद स्कूल को पांच दिनों के लिए कर दिया गया था. पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है स्कूल ने एफआईआर दर्ज कराने में मदद नहीं की थी, जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज होने में समय लगा. 
बताया गया है कि इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल के प्रबंधन ने प्रिंसिपल और स्टाफ के दो और सदस्यों को निलंबित कर दिया। हालांकि, इस घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि लोगों ने सुबह 8 बजे ही लोकल ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया और हंगामा किया। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी जांच का आदेश दिया। वहीं मंत्री दीपक केसरकर ने घटना में पुलिस की सतर्कता को लेकर बयान दिया। 17 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में स्कूल के अटेंडेंट को गिरफ्तार किया था। शख्स पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं तीन और चार साल की दो बच्चियों से उत्पीड़न का आरोप था। बच्चियों के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अटेंडेंट ने लड़कियों का स्कूल के टॉयलेट में ही उत्पीड़न किया था। लड़कियों ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज हुआ। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर स्कूल के प्रबंधन ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने प्रिंसिपल के साथ, एक क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को भी निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर स्कूल की तरफ से माफी भी मांगी गई है।
पुलिस ने की हवाई फायरिंग
बताया गया कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन अभिभावकों के दबाव में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. बदलापुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से यूपी और बिहार से आने वालीं कई ट्रेनें अलग-अलग जगहों पर रुकी हुई हैं. इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है. पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लोगों हवाई फायरिंग की.
प्रदर्शन के बीच बदलापुर स्टेशन पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन बदलापुर के एक स्कूल में एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करने के लिए बदलापुर स्टेशन पहुंचे हैं. वो लोगों को संबोधित भी कर रहे हैं. कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया है.
