वारसॉ पहुंचें पीएम मोदी, 2 दिन बाद जाएंगे यूक्रेन

खत्म हुआ पोलैंड के भारतीय प्रवासियों का इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। इस बीच पीएम मोदी वारसा में 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि यहां पीएम मोदी पोलैंड में 2 दिनों तक रहने वाले हैं। पिछले 45 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की यह पहली यात्रा होगी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। लॉड्ज की गवर्नर डोरोटा रिल ने पीएम मोदी की यात्रा को पोलैंड और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

साथ ही उन्होंने भारत और पोलैंड के संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पोलैंड भारत को व्यापार और अन्य सहयोग के लिए एक बड़े साझेदार के रूप में देखता है। रिल ने कहा, पोलैंड से कई व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल नियमित रूप से भारत जाते हैं।  पीएम मोदी पहले 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इसके बाद 23 अगस्त को पीएम मोदी युद्ध में झुलस रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ट्रेन से यात्रा करेंगे, जिसमें करीब 10 घंटे लगेंगे। वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी। उनकी कीव यात्रा मॉस्को की उनकी हाई-प्रोफाइल यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी वारसॉ और कीव की यात्रा दोनों देशों के साथ व्यापक संपर्कों को बढ़ाने का काम करेगी। बताया गया है कि पीएम मोदी  ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से पोलैंड से कीव की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में लगभग 10 घंटे लगेंगे। रूस की यात्रा के लगभग छह सप्ताह बाद पीएम मोदी यूक्रेन दौरे पर जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान की बात की है।

पोलैंड के बाद यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी

पोलैंड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन भी जाएंगे जहां वो व्यापार, मानवीय सहायता समेत अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। यूक्रेन में वह भारतीय समुदाय के छात्रों तथा अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया था, जहां उन्हें रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *