मगध एक्सप्रेस बक्सर में की बोगियां दो हिस्सों में बंटी

दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन के साथ रविवार को बक्सर में बड़ा हादसा हो गया. रघुनाथपुर और टुड़ीगंज स्टेशन के बीच अचानक से कपलिंग टूट गई और यह ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. इसकी वजह से पीछे के कुछ डिब्बों को छोड़ कर इंजन बाकी डिब्बों के साथ काफी आगे तक चला गया. हालांकि लोको पायलट को मामले की जानकारी हुई तो उसने रेलवे के उच्चाधिकारियों को सूचित किया. इसके बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और खामियों को दुरुस्त कर ट्रेन को आगे रवाना करने की कोशिश हो रही है. हादसे की खबर से रेल प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रेन जिस जगह से दो हिस्सों में टूटी वहां ट्रेन का स्लीपर कोच था, जिसमें एस-7 कोच अपने बाद वाले कोचों से अलग हो गया। हादसा होते ही ट्रेन से जोर की आवाज आई और यात्रियों में कोहराम मच गया। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के विलंब से सुबह 11:00 बजे चली थी। 11.06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब 1 मिनट के बाद ही यह हादसा हो गया। मिल जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह की जान-माल की हानी नहीं हुई है। हादसे के बाद ट्रेन का आधा हिस्सा तेजी से आगे बढ़ गया। हालाँकि लोको पायलट ने अपनी सूझबुझ से तुरंत ट्रेन को रोक दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस बीच बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर पटरियों पर आ गए। रेल के दो टुकड़ों में होने की खबर मिलने के बाद स्थानीय रेल प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया है।

स्टेशन से छूटते ही हो गया हादसा

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के देरी से सुबह ठीग 11 बजे चली थी. जैसे ही यह ट्रेन चली एक मिनट के अंदर ही यह हादसा हो गया. आगे की बोगियों को लेकर इंजन काफी दूर तक चला गया. वहीं आधा किमी तक बिना इंजन के ट्रैक पर दौड़ने के बाद पीछे की बोगियां रूक गई. इसके चलते ट्रेन में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. चूंकि पास में ही एक रेलवे क्रासिंग था, इसलिए बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *