मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोचिंग पढऩे जा रहे छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने तीन सौ रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गये। छात्र ने पिता के साथ थाने जाकर घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस घटना को छिपाने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र संजेश मोहम्मदाबाद कंप्यूटर कोचिंग में जा रहा था, तभी रोहिल्ला अंडरपास के निकट दो बाईकों पर अज्ञात बदमाशों ने तमंचा लगाकर छात्रा से 300 रुपये एवं मोबाइल छीन लिया। छात्र ने सूचना अपने घर पर दी। पिता सुरेंद्र सिंह के साथ छात्र थाना नवाबगंज पहुंचा। नवाबगंज थाने में पुलिस ने घटनास्थल मोहम्मदाबाद बताकर उसको वहां से वापस कर दिया। जिस पर पिता के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। छात्र ने बताया की सुबह लगभग 9.45 पर साइकिल से कंप्यूटर कोचिंग जा रहा था, तभी रोहिल्ला रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाईकों पर सवार चार व्यक्तियों ने उसके धक्का मारा। वह जमीन पर गिर गया। एक व्यक्ति ने तमंचा निकाल लिया और संजेश की जेब में रखे 300 रुपये एवं मोबाइल छीनकर मोहम्मदाबाद की तरफ फरार हो गए। मोहम्मदाबाद पुलिस मामले को छिपाने में लगी हुई है।
कोचिंग पढऩे जा रहे छात्र के साथ बाइक सवारों ने की लूट
