दबंगों ने खेत में खड़े बाजरे को जानवरों से चरवाया, पीडि़त को दी धमकी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने खेत में अपने जानवर करके खड़ा बाजरा चरवा लिया। जब खेत मालिक को जानकारी हुई तो उनके घर जाकर शिकायत की तो तरह-तरह की धमकी देते हुए कहा कि तूने कहीं शिकायत की तो तेरे पर दुष्कर्म व दलित उत्पीडऩ में फांस देगें। पीडि़त ने इस घटना के संबंध में संबंधित चौकी पर लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराकर न्याय दिलाये जाने की मांग की। थाना जहानगंज के ग्राम गढ़ाखेरा निवासी बृजकिशोर लोधे राजपूत ने पुलिस से लिखित शिकायत कर बताया कि उसका खेत गुगौरा गांव के निकट है। जिसमें उसने बाजरा किया है। १२ सितम्बर को सुबह लगभग ६ से ८ बजे के बीच मेरे खेत में गुगौरा के बृजेश पुत्र जगदीश, जगदीश, राजेश पुत्र कृपाशंकर ने अपनी भैंस खेत के अंदर कर दी और बाजरा चरवा दिया। जब मुझे जानकारी हुई तो मैं उनके घर शिकायत करने गया तो उक्त लोग धमकी देने लगे, तू मेरा कुछ नहीं कर पायेगा। अगर तुने शिकायत की तो दुष्कर्म व दलित उत्पीडऩ जैसे मामले में फांस देगें और तू खेती करना भूल जायेगा और मेरी जाति को लेकर अपमानित किया। पीडि़त ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *