फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाद्र पक्ष गणेश चतुर्थी एकादशी के दिन कुचिया मोहल्ला में गणपति बप्पा रिद्धि सिद्धि सहित बिराजमान किये गये। पूजा अर्चना, रामायण व अखंड पाठ, राजगद्दी के अलावा भगवान गणेश को 56 भोग लगाया गया। गणेश भगवान व उनकी माता आदी शक्ति मां पार्वती की भी पूजा अर्चना व महाआरती की गई। पूजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। पाण्डाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य रुप से महंत उमेश चंद्र त्रिपाठी, यजमान कुलदीप त्रिपाठी, आयोजन समिति के सदस्य समीर बाजपेयी, अजय दीक्षित, अनूप दीक्षित, नवनीत मिश्रा, अजीत पाठक, सुबोध मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, आनंद अग्रवाल, चंदन शुक्ला, सागर दीक्षित, अंकित बाजपेयी, गुंजन रस्तोगी, श्याम रस्तोगी, शुभम् मिश्रा, अंकित तिवारी, अभय शंकर द्विवेदी आदि भक्त मौजूद रहे।
भगवान गणेश को भक्तों ने लगाया 56 भोग
